रीवा। संजय गांधी अस्पताल (SGMH) की स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार की रात डीन डा. सुनील अग्रवाल व अधीक्षक डा. राहुल मिश्रा ने अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कैजुअल्टी, गायनी विभाग, गंभीर रोगी वार्ड, आईसीयू, आपरेशन थियेटर सहित पूरे परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्थााओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों के बाहर गंदगी मिली। यहां तक कि निर्धारित प्वाइंट में कर्मचारी नहीं थे जिस पर अधिकारी बिफर पड़े और हाईट्स कंपनी पर पच्चीस हजार का जुर्माना किया। कंपनी को निर्धारित समय पर सफाई और प्वाइंटों पर कर्मचारियों केा ड्यूटी के लिए खड़ा करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का जायजा लिया। जिनके द्वारा समस्याएं बताई गई है उनको मौके पर ही निराकरण करवा दिया गया।

इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया और जहां पर भी अव्यवस्था दिखी उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिये है। डीन डा. सुनील अग्रवाल ने कंपनी को कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि निर्धारित समय में पूरे अस्पताल में सफाई कराई जानी चाहिए। यदि परिसर में कहीं गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ था।

 

सिक्योरिटी गार्डों की कराई परेड, अपराधिक तत्वों को पु़लिस के हवाले करने के आदेश

रात में डीन और अधीक्षक ने सिक्योरिटी गार्डों की भी परेड कराई। वार्डों में ड्यूटी करने वाले सिक्योरिटी गार्डों को किसी भी अटेंडर के साथ मारपीट न करने और चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को पकड़कर पुलिस को सौंपने के निर्देश दिये गये है। वहीं अस्पताल में पार्किंग की वसूली करने वाले कर्मचारियों को भी वाहन चालकों के साथ अच्छा व्यवहार करने के आदेश दिये गये है।

——

अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। कुछ प्वाइंटों में गंदगी मिली जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। पूरे अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। जहां भी कमियां मिली उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही मरीजों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई है।

डा. राहुल मिश्रा, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल

 

Share.
Leave A Reply