Thursday, September 19

सतना। मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता एवं शिवराज सरकार में मंत्री रहे हर्ष नारायण सिंह का निधन हो गया है। बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे।
इस निधन की खबर पर रामपुर बघेलान सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह जैसे ही इसकी सूचना मिली बड़ी संख्या में लोग रामपुर बघेलान की कोठी में पहुंचना शुरू हो गए थे।
बता दें की हर्ष नारायण सिंह विंध्य क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक घराने से जुड़े हुए थे। इनके दादा कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे और रीवा राज्य में प्रधान मंत्री की भी भूमिका निभाते रहे हैं।
कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह के नाम पर वर्तमान में रीवा में विश्वविद्यालय भी स्थापित है। हर्ष नारायण सिंह के पिता गोविंद नारायण सिंह मध्य प्रदेश के चर्चित मुख्यमंत्री रहे हैं उनके कार्यकाल में किए गए कार्य अभी याद किया जा रहे हैं। गोविंद नारायण सिंह राज्यपाल भी रह चुके हैं।
हर्ष नारायण सिंह के एक भाई ध्रुव नारायण सिंह भी भाजपा के नेता है और वह भोपाल से विधायक चुने जाते रहे हैं। हर्ष नारायण के पुत्र विक्रम सिंह वर्तमान में भाजपा की टिकट पर रामपुर बघेलान से विधायक निर्वाचित हैं । इस घराने की क्षेत्र के लोगों में अच्छी पकड़ है जिसके चलते कई पीढियों से जन सेवा का मौका दिया जा रहा है।

पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह का निधन, चार पीढ़ियों से जनसेवा कर रहा परिवार
पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह का निधन

Share.
Leave A Reply