रीवा। पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचे कर पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी तड़के इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पु़लिस आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सुनीता आदिवासी पति भूरा आदिवासी 38 वर्ष निवासी जोगनिहाई थाना सेमरिया हाल मुकाम कुम्हरा थाना सेमरिया की पति ने हत्या कर दी।

रात कमरे में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक उनके बीच बहस हुई और बाद में आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया सुबह जब परिजनों की नींद खुली तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। जब वे कमरे में पहुंचे तो महिला का शव पड़ा हुआ था। सुबह करीब 7:00 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 8:00 बजे पति स्वयं थाने पहुंच गया और पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल उसको अभिरक्षा में ले लिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आशंका जताई जा रही है कि सोते समय आरोपी ने उसकी हत्या की है जिससे महिला को बचने तक मौका नहीं मिला। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद, चार महीने से मायके में रह रही थी महिला
पति पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोपी पत्नी पर संदेह करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था जिससे तंग आकर वह अपने मायके कुम्हरा गांव आ गई थी और पिछले चार महीने से मायके में ही रह रही थी। उसे वापस घर ले जाने के लिए पति भी पिछले पन्द्रह दिनों से मायके आया हुआ था और उससे वापस घर चलने के लिए बोल रहा था लेकिन महिला ने घर चलने से इंकार कर दिया। इस बात लेकर शनिवार की रात भी उनके बीच विवाद हुआ और आरोपी ने हत्या कर दी।


एक व्यक्ति ने पत्नी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पति पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और महिला कुछ महीनों से अपने मायके में रह रही थी। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

अवनीश पाण्डेय, थाना प्रभारी सेमरिया

Share.
Leave A Reply