Central jail Rewa
रीवा। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी की दो दिन पूर्व मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्यिा हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के पहुंचने पर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। केन्द्रीय जेल रीवा में पदस्थ हलवदार सिरपत परतेती निवासी छिंदवाड़ा की मंगलवार की रात अचानक तबियत खराब हो गई थी।
वे शाम को ड्यूटी करके अपने घर चले गए थे जहां रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत दूसरे कर्मचारियों से की। कुछ देर बाद इसकी जानकारी जेल प्रशासन को हुई जिन्होंने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर उनको इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा तत्कल उनका इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई।
घटना से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उनके परिजन छिंदवाड़ा में रहते थे जो पुलिस की सूचना पर रीवा आ गए। सुबह शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वे इससे पूर्व जबलपुर, सिहोरा, छिंदवाड़ा जेल में रह चुके है। 12 सितंबर 2021 से वे केन्द्रीय जेल रीवा में पदस्थ थे और 31 मई को वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवानिवृत्त के बाद वे अपने घर जाने की तैयारी में लगे हुए थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनकी मौत के कारण अभी तक सामने आए है। प्रथम दृष्ट्यिा हृदय गति रुकने से मौत की जानकारी सामने आ रही है।
—
सिरपत परतेती जेल में पदस्थ थे और रात मेें उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। जानकारी मिलने पर तत्काल उनको वाहन से अस्पताल भिजवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर उनके परिजन भी रीवा आ गए थे जिनको शव सुपुर्द कर दिया गया है। 31 मई को वे सेवानिवृत्त हेाने वाले थे।
एसके उपाध्याय, जेल अधीक्षक