Saturday, February 8

रीवा। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को महामृत्युंजय मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। इस यात्रा के पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल (Ajay Singh Rahul) ने प्रेसकांफ्रेंस कर यात्रा के उद्देश्य बताए और कहा कि भाजपा की सरकार भटक चुकी है। यहां 50 प्रतिशत कमीशन पर सारे काम हो रहे हैं। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार के स्तर पर माफिया और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिल रहा है। युवा, किसान, महिला, मजदूर, व्यापारी सब परेशान हैं। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश के सात जगहों से  यात्राएं निकाली जाएंगी।

nn

जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे कि लगातार सरकार में रहने के बाद भाजपा ने किस तरह से जनता को परेशान किया है। ये जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन लोगों के मन में आक्रोश है, इनके नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता ने अब घोषणा वाली सरकार को हटाने और कांग्रेस की गारंटी देने वाली सरकार को लाने का मन बना चुकी है। जन आक्रोश यात्रा से प्रदेश में अच्छा माहौल बनेगा। आदिवासियों के लिए चल रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर (Sanjay Kapoor) , प्रतापभानु शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, सुखेन्द्र सिंह बन्ना, रामगरीब वनवासी, कपिध्वज सिंह, शिवप्रसाद प्रधान, बृजभूषण शुक्ला, मनीष गुप्ता, एसपीएस तिवारी, लखनलाल खंडेलवाल, विनोद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

nn

n– सर्वे में हार देख घोषणाओं की बौछार कर रहे
nअजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की सर्वे रिपोर्ट में भाजपा की हालत खराब बताई जा रही है। जिससे डरकर मुख्यमंत्री हर दिन घोषणाएं कर रहे हैं। उन्हें पता है कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी इसलिए सहानुभूति के लिए घोषणा कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल पर भी सिंह ने निशाना साधा और कहा कि इन्हें नेता बनाने वाले अन्ना हजारे और किरण बेदी आदि लोग बता सकते हैं कि कैसे धोखेबाज हैं। 

nn

nn

n
n– शहर में कई जगह स्वागत
nजन आक्रोश यात्रा का शहर में कई जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनाएं, सभी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। होटल शार्कइन के पास से सेमरिया विधानसभा में यात्रा ने प्रवेश किया।
n———

Share.
Leave A Reply