मंडला. कान्हा नेशनल पार्क के रिजर्व फॉरेस्ट एरिया के गांव भरवेली के पास कन्हार अरंडिया नाला के बीच बाइक सवार युवक के सामने चार शावकों के साथ बाघिन खड़ी हो गई। बाघिन को अपनी ओर आते देख बाइक चालक घबरा गया और गिर गया। जान बचाने के लिए युवक जंगल की ओर भाग निकला, कुछ दूर जाकर पेड़ पर जा बैठा। इस घटना की जानकारी लगने के बाद वन विभाग और पुलिस की मदद से ग्रामीण जंगल की सर्चिग करते रहे। करीब चार घंटे के बाद युवक पास के ही गांव भरवेली पहुंचा। बाघिन के साथ आमने सामने की आप बीती सुनाई।

बताया गया है कि टाटरी पुलिस चौकी के गांव कामता निवासी युवक घंसलाल पिता टेकल लाल नंदा 35 वर्ष शुक्रवार को केटीआर के वन क्षेत्र मंडला बालाघाट जिले की सीमा स्थित गांव नाटा-बारिया कांदा बेचने के लिए गया हुआ था। देर शाम को घर लौटने के दौरान भरवेली गांव के पास कन्हार अरंडिया नाला के बीच सडक़ पर चार शावकों के साथ बाघिन सामने आ गई। शाम के अंधेरे में युवक बाघिन के काफी नजदीक पहुंच गया। युवक बाघिन को एकाएक सामने देखकर घबरा गया और बाइक से मौके पर युवक गिर गया। गिरने के कारण दोबारा बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस बीच बाघिन दहाडऩे लगी।

जान बचाने के लिए युवक ने बाइक छोडकऱ़ मौके से जंगल की ओर दौड़ लगा दिया। कुछ दूरी पर जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया। चार घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा है। मोबाइल फोन जिसमें बैटरी कम रही। अपने परिजनों को बाघिन से सामना होने की घटना बताई।

चार घंटे बाद मिला युवक
घंसलाल ने मोबाईल से अपने परिजनो को घटना के बारे बताया है। इसके बाद कामता में हलचल शुरू हो गई। सरपंच बिहारी उइके ने वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी। महकमा के साथ कामता के 50 लोग दो ट्रैक्टर से युवक को जंगल में सर्च करने के लिए निकल गए। बाघिन और युवक आमना-सामना शाम छह बजे के बीच हुआ था। करीब आठ बजे से उसे ढंूढने के लिए जंगल छाना गया। रात्रि 10 बजे लगभग युवक मोबाइल बंद हो गया। इस वजह से सही लोकेशन नहीं मिली। करीब चार घंटे पेड़ पर बैठ रहने से भूख प्यास से बेहाल हो गया है।

हिम्मत कर पैदल पहुंचा भरवेली
पेड़ में बैठे युवक परेशान हो गया है। बाघिन का खौफ होने के बाद भी युवक ने हिम्मत की और पेड़ से नीचे उतारा। एक अंदाजा से भरवेली गांव की ओर पैदल ही चला गया। यहां महेश यादव के घर पहुंचा और उसको घटना के बारे बताया। महेश ने पानी पिलाया और और मोबाइल दिया। युवक ने अपने बेटे से बात की। इसके बाद उसके बेटे ने सर्च कर ग्रामीणों और वन विभाग जानकारी दी। करीब रात्रि 12 बजे भरभेली पहुंचकर युवक को कामता ले आएं। घर पर सुरक्षित पहुंचाने के बाद पेट और हाथ पर पेड़ में चढऩे के कारण कट के निशान आए है। जिसे टाटरी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया गया है।

Share.
Leave A Reply