रीवा। बहुचर्चित अपहरण कांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। मदर्स डे के दिन अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद होकर 6 माह का बच्चा वापस अपने मां के साथ रीवा लौटा। पुलिस मुंबई से दर्जन भर आरोपियों को लेकर रीवा आई है जिनसे अब अपहरण कांड से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जायेगी।
सिविल लाइन थाने के कालेज चौराहे से 6 माह के आरेश का अपहरण हुआ था जिसका मामला थाने में दर्ज था। आरोपियों को पकडऩे के लिए एसपी विवेक सिंह ने एएसपी अनिल सोनकर, एएसपी विवेक लाल, सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में आधा दर्जन टीमें गठित की थी। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के मुंबई में कल्याण इलाके से बरामद किया था।
इस अपहरण कांड में शामिल 11 आरोपी अभी तक गिरफ्तार हुए है जिनको लेकर पुलिस टीम रीवा आई है। महाराष्ट्र के आरोपियों ने साजिश रची थी और मऊगंज के आरोपियों ने उसे अंजाम दिया था। इस अपहरण कांड के बाद से ही पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगी हुई थी जिसने चार राते जागकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
आरोपियों से अब इस अपहरण कांड के संबंध में पूछताछ की जायेगी। बच्चे की खरीद फरोख्त में 29 लाख रुपए का लेनदेन सामने आया है जिसमें बच्च की डिलेवरी लेने वाला शिक्षक श्रीकृष्ण संतराम पाटिल ने अरबी और उसके पति ने लिया था। उन्होंने इस रकम में से सभी आरोपियों को उनके काम के हिसाब से पैसे बांटे है।
इतनी बड़ी रकम के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जायेगी। कुछ आरोपियों ने तो रुपए खुर्दबुर्द कर दिये तो कुछ के एकाऊंट में जमा है। उन सभी से रकम बरामद की जायेगी। इसके साथ ही इस पूरे अपहरण कांड में अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटायेगी।
—-
11 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद सलीम उर्फ असलम 19 वर्ष निवासी मऊगंज थाना के पीछे, मोहम्मद हारुन पिता मोहम्मद जाहिद 24 वर्ष निवासी गड्डी टोला मऊगंज, दीपेश जायसवाल पिता मुनी माधव जायसवाल निवासी मऊगंज हाल मुकाम संजय गांधी पानी की टंकी के पीछे थाना सामान, गुड्डू गुप्ता पिता गोविंद प्रसाद गुप्ता 22 वर्ष निवासी रामलीला मंदिर के पास मऊगंज, मुस्कान रावत 18 वर्ष निवासी पन्नी पथरिया थाना मऊगंज सहित अन्य शामिल है। वही महाराष्ट्र के छह आरोपी गिरफ्तार हुए हैं जिनमे नितिन सोनी पिता राजेश सोनी 26 साल निवासी मऊगंज हाल सहाड जिला ठाणे महाराष्ट्र, प्रदीप कमलाकर कोलम्बे पिता कमलाकर कोलम्बे 26 साल निवासी सहाड जिला ठाणे, अमोल मधुकर अरूनकर पिता मधुकर बाबाजी अरूनकर 36 साल निवासी सोमकेश्वर प्लेटिनम बिल्डिंग ठाणे, श्रीकृष्णा शांताकार पाटिल पिता शांताराम राघव पाटिल 53 वर्ष निवासी मुकुमकश्लि रायगढ़ महाराष्ट्र, अरूबि अरुणकर पति अमोल 32 वर्ष निवासी सोमकेश्वर प्लेटिनम बिल्डिंग ठाणे, स्वाती सोनी उर्फ महक खान पति नितिन सोनी निवासी सहाड ठाणे महाराष्ट्र शामिल है। एक आरोपी अतुल जायसवाल अभी फरार है जिससे पूछताछ की जा रही है।
आंख बंद करती थी तो बेटे का चेहरा दिखता था : मां
इस अपहरण कांड में अपने दूधमुंहे बच्चे से दूर हुई मां की हालत सबसे ज्यादा खराब थी। मां सोनिया ने बताया कि रात में बच्चा हमारे साथ ही सो रहा था। तभी आरोपी उसे उठा ले गए। उसके रोने की आवाज सुनकर हमारी नींद खुल गई। हम बच्चे को पकडऩे दौड़े लेकिन आरोपी मोटर साइकिल से भाग गए।
हम लोग सीधे पुलिस के पास आए और बच्चे के अपहरण के बारे में बताया। जिस समय से बच्चा हमसे दूर हुआ उस समय मन में एक डर बैठा हुआ था। सोने के लिए आंखे बंद करती तो बच्चे का रोता हुआ चेहरा दिखता था। बच्चे ने खाना खाया होगा या नहीं इस बात की चिंता में हलक के नीचे निवाला नहीं उतरा था।
मन में डर भी था और पुलिस जिस तरह काम कर रही थी उससे एक उम्मीद भी थी कि मेरा बच्चा मिलेगा। चौथे दिन जब बच्चे के सकुशल वापस मिलने की सूचना पुलिस ने दी तो खुशी का वह पल हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते है। पांचवे दिन बेटा मेरी गोद में वापस आ गया। मैं भले ही ट्राफिक सिग्रल में सामान बेंचती हूं लेकिन अपने बेटे को पढ़ालिखाकर मैं बढ़ा अफसर जरुर बनाऊंगी।
————–
पुलिस टीमों में ये रहे शामिल
आरोपियों को पकडऩे के लिए आधा दर्जन टीमें गठित की गई थी। इनमें सीएसपी रितु उपाध्याय, टीआई कमलश्ेा साहू, टीआई हितेन्द्रनाथ शर्मा, टीआई निशा मिश्रा, टीआई वीरेन्द्र सिंह पटेल, उपनिरीक्षक अरविंद राठौर, उपनिरीक्षक मृगेन्द्र सिंह, शैल यादव, विजय सिंह, गौरव मिश्रा, डीजे सिंह, घनश्याम मिश्रा, अंकिता मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, प्रधान आरखक अखिलेश्वर सिंह, अरुण चौबे, सत्येन्द्र तिवारी,कृष्णकांत पाण्डेय, मनीष सिंह, प्रधान आरक्षक त्रिदेव, मकरध्यवज तिवारी, संदीप द्विवेदी, आरक्षक रवि द्विवेदी, अमित सिंह आरक्षक शरद सिंह, राहुल कुमार, पियूष मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, आशीष पाण्डेय, बृजेश सिंह, मानेन्द्र शर्मा, सुभाषचंद्र, शिवकुमार दुबे, दिवाकर सिंह, संदीप द्विवेदी, विनोद विश्वकर्मा, शैलेन्द्र दीपांकर, महिला आरक्षक श्रद्धां सिंह, स्वाती गौतम, प्रियंका पाठक, कमला द्विवेदी, दामिनी सिंह, पारसनाथ तिवारी, योगेश सिंह गुला सब्बीर शामिल रहे।
——
कालेज चौराहे से 6 माह के बच्चे का अपहरण हुआ था जिसको बरामद करने के लिए पुलिस ने आपरेशन चलाया। बच्चे को चार दिन में सकुशल बरामद कर पुलिस ने महाराष्ट्र व मऊगंज के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रीवा से अपहृत बच्चे का महाराष्ट्र में सौदा हुआ था। आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड में लिया गया है। जांच के बाद उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जायेगी।
एमएस शिकरवार, आईजी रीवा जोन