रीवा. पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह की बघेली मुहावरों की संकलित पुस्तक विंध्य की बेटी, मुहावरों से सजी ममता का विमोचन समारोह स्थानीय मानस भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एड. घनश्याम सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस मौके पर सरोज कुमारी सिंह की पुत्री वीणा सिंह द्वारा बघेली बोली को प्रचारित और प्रसारित करने के उद्देश्य से पुस्तक नि:शुल्क वितरित की गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह पुस्तक बघेली बोली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वहीं अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आचार्य ने सभी को बघेली बोली में बोलचाल और उसको बढ़ाने के लिए संकल्प लेने की बात कही।

पुस्तक के बारे में नागेंद्र सिंह कमलेश ने विस्तार से बताया। वहीं डॉ. दिनेश कुशवाह ने मुहावरों के महत्व से अवगत कराया तथा अर्जुन सिंह एवं सरोज कुमारी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। आभार मानस मंडल के अध्यक्ष सुभाष बाबू पाण्डेय ने व्यक्त किया एवं संचालन सत्येंन्द्र सिंह सेंगर ने किया।

इस मौके पर डॉ. चंद्रिका प्रसाद चंद्र, डॉ. फूलचंद, देवेंद्र पांडे बेधडक़, डॉ. कैलाश तिवारी, डॉ. प्रमोद जैन, पंकज सिंह पंकू, राजेश दर, रवि रंजन सिंह, अनामिका दुबे, हरीश धवन, कमल किशोर मिश्रा कमल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply