रीवा। सिरमौर वन परिक्षेत्र के इटमा गांव में कई दिनों से तेंदुआ दहशत फैला रहा था। गांव के कई जानवरों पर वह हमला कर चुका था। परेशान लोगों ने वन विभाग से शिकायत की थी। पहले वनकर्मियों ने गांव में निगरानी बढ़ाई लेकिन जब वह लगातार मवेशियों का शिकार करता गया तो डीएफओ के पास गांव वालों ने शिकायत की। जहां से महाराजा मार्तंड सिंह चिडिय़ाघर मुकुंदपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई।

गांव में नाकेबंदी कर तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया गया। जहां पर देर रात वह फंस गया। निर्धारित प्रक्रिया के बाद उसे दोपहर करीब 11 बजे के बाद गांव से लेकर टीम रवाना हुई और जंगल के दूसरे हिस्से में ले जाकर छोड़ा। बताया गया है कि रात्रि में जब तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए टीमें गांव में निगरानी कर रही थी, उसी दौरान एक मवेशी पर उसने हमला कर दिया।

कुछ ही दूर पर वनकर्मियों की टीम मौजूद थी, जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और वहां से उस ओर तेंदुए को भगाया जहां पर पहले से पिंजरा रखा हुआ था। रात्रि के करीब ढाई बजे वह जैसे ही पिजरे के पास पहुंचा तो उसमें फंस गया। बाद में उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत जंगल में छोडऩे के लिए ले जाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी शुभम दुबे, सहायक सुखलाल साकेत, दीपक गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह सहित सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे। सायं करीब छह बजे तेंदुए को दूर के जंगल में छोड़ा गया है।



करीब चार वर्ष की उम्र मानी गई
पकड़े जाने के बाद मादा तेंदुए की उम्र करीब साढ़े तीन से चार वर्ष के बीच की मानी गई है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मुकुंदपुर से आई थी, जहां पर तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और तय किया गया कि इसे जंगल में छोड़ा जा सकता है। बताया गया है कि इस तेंदुए को पकडऩे के लिए नाइट विजन कैमरे, ड्रोन एरिया मैपिंग का कार्य भी किया गया था। बीते करीब महीने भर से अधिक समय से इस पर निगरानी रखी जा रही थी। लगातार हमले किए जाने की वजह से इसका रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया था।

इटमा गांव में तेंदुए का मूवमेंट लगातार था, जिसकी शिकायत मिल रही थी। वन परिक्षेत्र के प्रतिवेदन के आधार पर रेस्क्यू का निर्णय लिया गया। मूवमेंट वाले क्षेत्र में ट्रैप केज स्थापित किया गया था। पहली ही रात्रि में वह फंस गया। जिसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल के दूसरे हिस्से में सुरक्षित छोड़ा गया है।
अनुपम शर्मा, डीएफओ रीवा

Share.
Leave A Reply