रीवा। लोकायुक्त की रीवा इकाई ने नवगठित मऊगंज जिले में रिश्वत लेते हुए एक बड़े अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर के बाद दूसरे नंबर पर प्रशासनिक हैसियत रखता था। अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ अशोक कुमार ओहरी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। रिश्वतखोरी की रकम महज पांच हजार रुपए है, जबकि इससे बड़ी रकम लेते हुए कई बार बाबुओं और पटवारियों को पकड़ा जा चुका है।

ऐसा रहा घटनाक्रम..

*नाम आवेदक- रामनिवास तिवारी

*पता- ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज

*आरोपी – अशोक कुमार ओहरी, अपर कलेक्टर (ADM) जिला मऊगंज

*ट्रेप रिश्वत राशि -5000 /- पूर्व में लिए गए ₹10000
*घटना स्थल* – आरोपी का कक्ष कार्यालय कलेक्टर जिला मऊगंज(मध्यप्रदेश)

*कार्य का विवरण- फरियादी के बंटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उसके पक्ष में कार्यवाही करने हेतु 20,000/- रिश्वत की मांग की गई जिस जिसमें से ₹10000 पूर्व ले लिए व शिकायतकर्ता के अनुरोध पर ₹5000 कम कर दिए और आज ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया कार्रवाई जारी है।
*ट्रेपकर्ता अधिकारी-उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार
*ट्रेप दल के सदस्य- निरिक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम

Share.
Leave A Reply