Friday, February 7

मुंबई में किराए के एक आलीशान मकान में पोर्न मूवी की शूटिंग चल रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को होने पर छापामारी की गई। जहां पर.. 5 लेडी पोर्न स्टार सहित 13 क्रिएटर अरेस्ट किए गए हैं।  विदेश मे भी  इंडियन पोर्न की डिमांड बताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के लोनावला में पॉर्न वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह पूरा गोरखधंधा लोनावाला के मकान में कई दिनों से चल रहा था।

यहां अलग-अलग राज्यों से कई युवक-युवतियां शूट के लिए आए थे। यहां कमरों में अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। पुलिस के हाथ कैमरे और कई वीडियो लगे हैं। पुलिस ने 5 गर्ल्स सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विला किराए पर देने वाले अन्य तीन लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
जांच में पता चला है कि ये लड़के लड़कियां अश्लील वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बना रहे थे। जिसकी डिमांड भारत के साथ विदेश मे भी है। एक पोर्न मे कई कई कलाकार एक साथ मूवी शूट करते हैं। इनके कंप्यूटर से कुछ पोर्न मूवी मिली है जिसे देख अफसरों ने भी हैरानी जताई। यहा बनी वीडियो की क्वालिटी USA स्टाइल बताई गई।

Share.
Leave A Reply