Friday, February 7

 

nn

– 

nn

सिंगरौली. जिला मुख्यालय वैढऩ स्थित रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास समरसता यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने संतों का भी सम्मान किया। समरसता यात्रा सागर में 102 करोड़ की लागत से संत रविदास के मंदिर के निर्माण के मद्देनजर शुरू की गई है। प्रेम सद्भाव व एकता का संदेश देने के साथ प्रत्येक गांवों से एक मुट्ठी व जल लिया जाएगा। 315 नदियों का जल संग्रह कर 53 हजार गांवों में समरसता यात्रा पहुंचेगी। प्रधानमंत्री मंदिर का शिलान्यास करेंगे। 

nn

संत रविदास समरसता यात्रा को हरीझंडी दिखाने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि के सिखाए हुए रास्ते पर चल कर मध्य प्रदेश सरकार गरीब कल्याण, सामाजिक सद्भाव व समरसता का कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास की थीम पर राज्य सहित केंद्र की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की धरती काशी में जन्मे संत रविदास ऐसे संत थे, जो पूरा जीवन दुखियों के कल्याण में लगा दिया। हमेशा जाति, भेदभाव और कुप्रथाओं का विरोध किया। सामाजिक सद्भाव, समरसता व समानता के प्रतीक भी थे। इसलिए उन्हें चरम शिल्पी भी कहते थे। जो भी कमाते थे, गरीब-दुखियों में बांट देते थे। यही वजह थी कि उनके पिता उन्हें घर से बाहर कर दिए थे। फिर भी उन्होंने सेवा भावना नहीं छोड़ी और देश कल्याण का मार्ग चुना।

nn

— 

nn

अनुसूचित समाज के लिए 2600 करोड़ का बजट

nn

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मध्यप्रदेश में अनुसूचित समाज के लिए महज 266 करोड़ का बजट था, जिसे बीजेपी सरकार ने बढ़ाकर 2600 करोड़ है। मध्य प्रदेश सरकार ने अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए संत शिरोमणि स्वरोजगार योजनाए डॉ. भीम राव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, सावित्री बाई फुले स्व सहायता योजना, सीएम अनुसूचित पोषक योजना सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सीएम ने इस दौरान प्रदेश में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। इस दौरान मंच पर वनमंत्री विजय शाह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, सांसद रीति पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, रणवीर सिंह रावत, विधायक रामलल्लू वैश्य, गिरीश द्विवेदी, देवेश पाण्डेय सहित अन्य मंच पर उपस्थित रहे।

nn

– 

nn

सीएम ने जनता से मांगी माफी
nकार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं सिंगरौली वासियों से क्षमा चाहता हूं। मेरा आने का समय 25 जुलाई को था लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी आ जाने की वजह से निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचा। मुझे मालूम है कि सिंगरौली की जनता मंगलवार को इंतजार कर रही थी।

nn

—————

Share.
Leave A Reply