रीवा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाराजा वेंकटरमण सिंह ने मंदिर और गौशाला का निर्माण कराया था। साथ ही उसकी देखरेख के लिए उस दौरान राशि भी उपलब्ध कराई थी।
इस संबंध में पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में महाराजा वेंकट रमन सिंह जू देव द्वारा 2 लाख देकर मंदिर की स्थापना कराई गई थी और मंदिर स्थापना करने के पीछे जो कारण था रीवा महाराजा गौ रक्षक क्षेत्र के प्रमुख के रूप में जाने जाते थे। उस दौरान उन्होंने देश के कई हिस्सों में गौवंश की रक्षा के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया था।
पुष्पराज सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा मुझे बुलाया गया है और 17 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम में जा रहा हूं और उसी दिन राष्ट्रपति भी कार्यक्रम में आएंगी। महाराजा वेंकट रमन सिंह द्वारा बनवाए गए कुरुक्षेत्र में मंदिर गौशाला एवं लोगों को प्रसाद वितरण गरीबों को भोजन प्रसाद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही गुजरात के गांधीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अवार्ड भी दिया गया। वजह यह बताई गई कि महाराजा मार्तंड सिंह ने शासन से कोई राशि लिए बिना ही संपत्ति का विलय कर दिया था।