Wednesday, February 5

रीवा। सरेराह सर्राफा व्यापारी के पुत्र पर बाइक सामान आरोपियों ने फायर कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवा दी लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। घटना नईगढ़ी थाने के बरोहा गांव की बताई जा रही है।

शैलेंद्र कुमार सोनी पिता रामायण प्रसाद सोनी 22 वर्ष निवासी भलुआ थाना नईगढ़ी बुधवार को अकोरी गांव में स्थित अपने पिता की दुकान गया हुआ था। शाम को वह बरोहा गांव में उधारी के रुपए को वसूलने के लिए गया था। रात करीब 8:00 बजे जब वह वापस लौट रहा था तो गांव के समीप ही बाइक में सवार होकर तीन की संख्या में बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके कमर और कंधे में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से पूरी इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है। घटना को अंजाम देकर भागे बदमाशों की तलाश में पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया लेकिन आरोपियों को पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है। उक्त युवक यूपीएससी की तैयारी कर रहा है और अपने पिता का हाथ बताने के लिए दुकान गया था।
……

लूटने के इरादे से युवक का पीछा कर रहे थे बदमाश
आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लूट की इरादे से युवक का पीछा कर रहे थे। युवक उधारी के रुपए की वसूली करने गया था और इस रकम को लूटने के लिए बदमाशों ने उसका पीछा किया। सुनसान स्थान देखकर गोली मार दी। हालांकि युवक के साथ कितने रुपए की लूट हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नईगढ़ी पुलिस उसका बयान दर्ज करने अस्पताल आई है। बयान होने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
……..
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी रसना ठाकुर मौके पर पहुंच गई और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी और तकनीकी का सहारा लेकर बदमाशों को पकड़ने के निर्देश जारी किये है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
……..

एक युवक अपनी दुकान का पैसा लेने के लिए गया था जिस पर मोटरसाइकिल से आरोपी ने फायर किया है। गोली लगने से घायल हो गया था जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान का जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है
रसना ठाकुर, एसपी मऊगंज

Share.
Leave A Reply