Friday, February 7

रीवा। क्रिसमस डे के 1 दिन पहले ही शहर के स्कूलों में जश्न मनाया गया। इसकी प्रमुख वजह क्रिसमस डे के दिन स्कूलों की छुट्टियां रही है। रविवार का दिन एवं सरकारी अवकाश की वजह से 1 दिन पहले ही स्कूलों में यह त्यौहार मनाया गया। जहां पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी और केक काटे गए।

nn

 merry xmas wishes

nn

इस दौरान अधिकांश बच्चे सैंटा क्लॉज के ड्रेस पहन कर आए थे। इस जश्न की धूम न केवल स्कूली बच्चों पर दिखाई दी बल्कि अभिभावकों ने भी बच्चों का भरपूर साथ दिया । वहीं शहर के कुछ प्रमुख स्कूलों में भी इसी तरह छुट्टियां प्रारंभ होने से पहले ही क्रिसमस डे मनाया गया। रीवा शहर के नेहरू नगर स्थित लिटिल स्कॉलर स्कूल में भी बच्चों ने क्रिसमस डे मनाया। जहां पर स्कूल के टीचर्स ने आकर्षक रूप से सजावट की थी। साथ ही छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बच्चों ने केक काटी और खूब जश्न मनाया। बच्चों के इस जश्न में उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

nn

merry xmas wishes

Share.
Leave A Reply