Friday, February 7

 

मऊगंज। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के हर्दिहा 1055 गांव से लापता एक छात्रा का शव कई दिनों के बाद टुकड़ों में नर कंकाल के रूप में बरामद हुआ है। यह घटना सामने आते ही गांव में सनाका खिंच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कंकाल की हड्डियां बरामद की है और एक स्थान पर जहां शव को दफनाया गया था, वहां से निकाला गया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बीते 13 मई को हर्दिहा गांव के रणजीत साकेत ने नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कक्षा दस में पढऩे वाले 16 वर्षीय पुत्री घर से लापता है।

पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी। इस दौरान परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर आशंका जाहिर की थी, जिन्हें पुलिस ने पूछतांछ के लिए बुलाया था। जब उनसे कोई जानकारी हासिल नहीं हुई तो छोड़ दिया गया था। मृतिका के पिता रणजीत ने बताया कि वह रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर लगातार तलाश कर रहे थे। सुबह गांव के ही गुलाब जायसवाल और विनोद साकेत ने सूचना दी कि खेत में कुछ हड्यिां पड़ी हैं जो किसी इंसान के जैसे लग रही हैं। जब वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि कहीं हाथ का टुकड़ा था तो कहीं पेट की पसलियों के टुकड़े बिखरे। इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया है।

– कपड़े से हुई शिनाख्त
करीब 17 दिन से लापता लड़की की हत्या कर नहर के लिए खोदे गए गड्ढे में दफनाया गया था। जहां से जानवरों ने नोचकर खेत में शरीर के टुकड़े फैला दिए। परिवार के लोगों ने लड़की के कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। शरीर का अधिकांश हिस्सा जानवरों ने नोच डाला था, हड्यिां अधिक बची थी।

– फोन पर बात करता था युवक
परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि हिनौती गांव का एक युवक फोन पर लड़की से बात करता था और उसे गुमराह कर अपने जाल में फंसा रहा था। घर के लोगों ने उसको फोन देना बंद किया तो उसी युवक ने चोरी से फोन भी दिया था। गांव के एक युवक और एक महिला भी इस घटना के बारे में जानते थे। परिजनों ने उक्त सभी से कड़ी पूछताछ किए जाने की मांग उठाई है।

—-

लापता लड़की का शव गांव के पास ही पाया गया है। घटना को लेकर परिजनों की आशंका एवं अन्य माध्यमों से कुछ जानकारियां सामने आई हैं। जिन पर आशंका जताई गई है, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
वीरेन्द्र जैन, एसपी मऊगंज
————–

Share.
Leave A Reply