n
nरीवा। ठंड के मौसम में लगातार तापमान में गिरावट और बढ़ते कोहरे को देखते हुए कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें स्कूलों का समय बदला गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्राथमिक कक्षाओं का संचालन सुबह के साढ़े दस बजे के बाद होगा। इस आदेश का सख्ती से पालन किए जाने का निर्देश जारी किया गया है।
nn
यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। जिसमें कहा गया है कि बढ़ते ठंड का छात्रों के स्वास्थ्य पर असर होगा। इसलिए कक्षा पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह साढ़े दस बजे से किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि इस आदेश के बावजूद यदि कहीं पर निर्धारित समय के पहले कक्षाओं का संचालन पाया जाएगा तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई होगी।
nn
nशहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाए
nn
ठंड बढ़ने के चलते शहर के कई प्रमुख हिस्सों में अलाव की संख्या बढ़ा दी गई है सोमवार को भीड़भाड़ वाले कई नए प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाया गया ताकि लोग ठंड से राहत पा सके। नए साल के शुरुआत से ही मौसम में बदलाव आया है ,लगातार दो दिनों से रीवा में सुबह से ही कोहरा छाया रहता है और शीतलहर भी चल रही है। जिसके चलते नगर निगम ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास बस स्टैंड कलेक्ट्रेट ,कमिश्नरी एवं बाजार के प्रमुख हिस्सों और चौराहों में अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था की है ।देर शाम नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा ने कई हिस्सों का भ्रमण कर अलाव की व्यवस्था का जायजा भी लिया।
n
nठंड से अधेड़ की मौत
nशीतलहर और ठंड बढ़ने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है जिले के गुढ़ निवासी राम सजीवन कोल ने बीती शाम नशे का सेवन किया था और घर से बाहर चला गया था। कुछ दूर पर वह पडा रहा और ठंड के चलते वहीं पर मौत हो गई। सुबह उसे अचेत हालत में संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक के भतीजे दीपक ने बताया कि शराब के सेवन के साथ ही कपड़े भी कम पहने हुए थे जिसकी वजह से ठंड लग गई और मौत हो गई।