Friday, February 7

Madhya Pradesh Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में बगावत करने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब मध्यप्रदेश के सीधी जिले के वरिष्ठ विधायक केदारनाथ शुक्ला ने बगावत का बिगुल फूंका है। हजारों की संख्या में जुटे समर्थकों के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। 

nn

गांधी जयंती पर विधायक केदारनाथ शुक्ला ने अपने समर्थकों को सीधी में बुलाया था। अपने घर से वह रैली के साथ निकले और महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण करने के बाद दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

nn

विधायक शुक्ला ने कहा कि गांधी ने जी ने कहा था कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। इसलिए भाजपा ने टिकट वितरण में अन्याय किया है, जिसके चलते आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में ही रहूंगा और आवाज उठाऊंगा। कहा कि दूसरे दलों के नेताओं के फोन आ रहे हैं लेकिन हमें अपने लोगों पर ही भरोसा है। 

nn

 

Share.
Leave A Reply