Thursday, September 19

रीवा। करीब 20 दिन पूर्व हुए गोली कांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुरानी पर एक दूसरे युवक पर फायर किया था लेकिन गलती से गोली इंजीनियर को लग गई।

समान थाने के वी2 मॉल के समीप 22 अप्रैल को आरोपियों ने हर्ष दुबे निवासी आदर्श नगर पर फायर किया था लेकिन गलती से गोली बिजली विभाग के इंजीनियर दिनेश तिवारी को लग गई थी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए थे।

हर्ष दुबे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। तीन आरोपियों को नामजद किया गया था जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों की लोकेशन पुलिस को मिली जिस पर एसपी विवेक सिंह ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी करने के निर्देश दिए।

शहर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में रोशन गुप्ता उर्फ रॉक्स 21 वर्ष निवासी अमहिया, अनुज दुबे पिता अर्जुन दुबे 20 वर्ष निवासी पोखरी टोला थाना सामान, सुजल मिश्रा पिता रामगोपाल मिश्रा 19 वर्ष निवासी बांसघाट थाना सिविल लाइन शामिल है। इन आरोपियों में सुजल जिले के भाजपा नेता राजगोपाल  चारी  मिश्रा का बेटा है। सत्ता दल के नेता की वजह से पुलिस हीलाहवाली कर रही थी लेकिन इंजीनियर से जुुुड़े लोगों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पकड़े गए आरोपियों को थाने लाकर पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। घटना के बाद आरोपी निपानिया होते हुए बेला पहुंचे और वहां से सीधे बाइक से इंदौर चले गए। इंदौर में अपने दोस्त के यहां रुकने के बाद आरोपी दिल्ली चले गए जहां एक दूसरे दोस्त के यहां कुछ दिन रुके। मामला दर्ज होने के बाद में रीवा वापस आए थे जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उनको पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
….

इंदौर में छिपाई है पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक
इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल अपने दोस्त के यहां इंदौर में छुपाई है और बाइक भी उसी के घर में खड़ी हुई है। इंदौर से बस में सवार होकर में दिल्ली गए थे। आरोपियों से पिस्टल और बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने उनको तीन दिन की रिमांड में लिया है। उनको लेकर पुलिस इंदौर जाएगी जहां आरोपियों के निशानदेही पर पिस्टल व बाइक बरामद की जाएगी।
…..

गोली कांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व बाइक बरामद करने के लिए उनको रिमांड में लिया गया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी बाहर भाग गए थे और वापस लौटते पुलिस के हाथ लग गए।
विवेक सिंह, एसपी रीवा

Share.
Leave A Reply