Thursday, September 19

रीवा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा में रीवा की दीपिका सिंह ने प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित किया है। शहर के बरा मोहल्ले में रहने वाले राजेश सिंह बघेल की पुत्री दीपिका ने यह सफलता हासिल की है। अभी वह महिला बाल विकास विभाग में सेवाएं दे रही हैं।

मूल रूप से सीधी जिले के बडख़रा (Badhkhara) के रहने वाले राजेश सिंह ने बताया कि दीपिका शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट से प्रारंभिक पढ़ाई के दौरान ही वह सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता हासिल करती रही है।

प्रदेश में 256 पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। इस परीक्षा में आदित्य सोनी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वहीं दीपिका को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस सफलता पर उनके परिवार से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।


इस उपलब्धि पर गांव के लोगों ने जताई प्रसन्नता
दीपिका के सहायक जिला लोक अभियान अधिकारी के पद पर न केवल नियुक्ति बल्कि प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किए जाने पर गृहग्राम बडख़रा (चुरहट) के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। जिसमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र सिंह, भारतशरण सिंह, सुखेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, बालेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, दृगेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह भंवर, दिलीप सिंह, धु्रव सिंह, शिवेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दिनेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, गौरव सिंह, सजीत सिंह, रवी सिंह, स्वतंत्र सिंह, लकी सिंह, प्रज्जवल सिंह, रामनरेश यादव, दशरथ साहू सहित परिवार के अन्य लोगों ने कहा है कि इस उपलब्धि से सभी गौरवांवित हैं।

Share.
Leave A Reply