रीवा। उपचार व्यवस्था में हीलाहवाली के कारण लोगों की नाराजगी सामने आ रही है। अब जिले के त्योथर से एक मामला सामने आया है। इसके चलते लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

त्योंथर सिविल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते चार वर्षीय मासूम की मौत होने की जानकारी सामने आई है। डाक्टर उपलब्ध न होने व उपचार नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप। मासूम का शव लेकर परिजन व ग्रामीण त्योंथर SDM के बंगले पर पहुंच गए।,शव रखकर कर रहे अधिकारियों का इंतजार।

इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब त्योथर सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही हुई और लोगों की जान चली गई है। एसडीएम बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा है उपचार व्यवस्था में लगातार मनमानी की जा रही है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोगों की जान जा रही है।

Share.
Leave A Reply