Thursday, September 19

 

रीवा। शहर में चार दिन पूर्व हुए सनसनीखेज अपहरण कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महाराष्ट्र में पुलिस ने बच्चे को चौथे दिन सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार हुए है जिनको पुलिस रीवा लाने का प्रयास कर रही है।

रीवा के सिविल लाइन थाने के कालेज चौराहे से एक 6 माह के बच्चे का अपहरण किया था। राजस्थान से परिवार यहां आकर सामान बेंचता था और रात में सडक़ के किनारे फुटपाथ में सो रहा था। करीब ढाई बजे बाइक में सवार होकर आए दो की संख्या में आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर लिया।

इस अपहरण कांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने आधा दर्जन टीमें गठित की थी। पुलिस ने मऊगंज से तीन आरोपियों को पकड़ा तो इस अपहरण कांड का रहस्य सामने आया।

उक्त आरोपियों की निशानदेही पर जबलपुर से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा। उनसे सख्ती से पूछताछ करने पर आरेापियों ने महाराष्ट्र के मुंबई में बच्चे को बेंचने की जानकारी दी। तत्काल आरोपियों को लेकर पुलिस टीम मुंबई पहुंची जिसने कल्याण इलाके से बच्चे को बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस अपहरण कांड की साजिश रचने वाले करीब 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। पुलिस की एक टीम परिजनों को लेकर मुंबई रवाना हुई है जो उसकी पहचान करवाकर वापस रीवा लायेगी। मुंबई नि:संतान दम्पत्ति को बच्चे की आवश्यकता थी जिनको झांसे में लेकर आरोपियों ने बच्चा दिलाने का वायदा किया था। उनको बच्चा बेंचने के लिए आरोपियों ने इस अपहरण कांड को अंजाम दिया।
————–
पहले फोटो खींचकर बच्चा पसंद कराया, उसके बाद की थी किडनैपिंग
उक्त आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले कालेज चौराहे में बच्चे की फोटो खींचकर दम्पत्ति को भेजा था जिस पर दम्पत्ति ने बच्चे को पसंद कर लिया। उसके बाद उन्होंने किडनैपिंग की योजना बनाई। उक्त आरोपियों ने घटना के एक दिन पूर्व भी अपहरण का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। दूसरे दिन पुन: आरोपी वारदात को अंजाम देने पहुंचे और इस बार कायामब हो गए।
————————-

11 आरोपी हुए गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद सलीम उर्फ असलम 19 वर्ष निवासी मऊगंज थाना के पीछे, मोहम्मद हारुन पिता मोहम्मद जाहिद 24 वर्ष निवासी गड्डी टोला मऊगंज, दीपेश जायसवाल पिता मुनी माधव जायसवाल निवासी मऊगंज हाल मुकाम संजय गांधी पानी की टंकी के पीछे थाना सामान, गुड्डू गुप्ता पिता गोविंद प्रसाद गुप्ता 22 वर्ष निवासी रामलीला मंदिर के पास मऊगंज, मुस्कान रावत 18 वर्ष निवासी पन्नी पथरिया थाना मऊगंज सहित अन्य शामिल है। वही महाराष्ट्र के छह आरोपी की रफ्तार हुए हैं जिनमे नितिन सोनी पिता राजेश सोनी 26 साल निवासी मऊगंज हाल सहाड जिला ठाणे महाराष्ट्र, प्रदीप कमलाकर खोलम्बे पिता कमलाकर खोलम्बे 26 साल निवासी सहाड जिला ठाणे, अमोल मधुकर अरूनकर पिता मधुकर बाबाजी अरूनकर 36 साल निवासी सोमकेश्वर प्लेटिनम बिल्डिंग ठाणे, श्रीकृष्णा शांताकार पाटिल पिता शांताराम राघव पाटिल 53 वर्ष निवासी मुकुमकश्लि रायगढ़ महाराष्ट्र, अरूबि अरुणकर पति अमोल 32 वर्ष निवासी सोमकेश्वर प्लेटिनम बिल्डिंग ठाणे, स्वाति सोनी उर्फ महक खान पति नितिन सोनी निवासी सहाड ठाणे महाराष्ट्र शामिल है।
एक आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ असलम को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड में लिया है। आरोपियों से बच्चा खरीदने वाला आरोपी नितिन सोनी है जिसको भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Share.
Leave A Reply