Friday, February 7

 

मऊगंज पुलिस ने दर्ज किया शून्य में मामला, चाक मोड़ में डेढ़ साल से चला रहा था क्लीनिक

रीवा। एक झोलाछाप डाक्टर ने इलाज कराने आई शिक्षिका को पहले झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उसके साथ होटल में बलात्कार कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने शिक्षिका से पैसे भी लिये। बाद में उसने वीडियो वायरल कर दिया जिस पर पीडि़त महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

पूरा मामला मऊगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। चाक मोड़ में पिछले डेढ़ साल से आरोपी महेन्द्र यादव निवासी दैलापुर थाना फूलपुर जिला प्रयागराज उ.प्र. अपनी क्लीनिक संचालित कर रहा था। उसका करीबी संबंध शासकीय स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ थे।

उसी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका की तबियत खराब हो गई थी जिस पर प्रधानाध्यापक के कहने पर वे उक्त डाक्टर के पास इलाज करवाने गई थी। इलाज के बहाने पर आरोपी ने शिक्षिका के साथ नजदीकियां बढ़ाई और उनको प्रेमजाल में फंसा लिया।

आरोपी शिक्षिका को अपने साथ प्रयागराज ले गया जहां एक होटल में महिला के साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद उसने महिला का वीडियो भी बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार महिला से रुपए भी लेता रहा और उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

आरोपी ने उक्त महिला का वीडियो अपने परिचितों को वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पीडि़त महिला ने मऊगंज थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसके खिलाफ शून्य में मामला दर्ज कर लिया है जिसे जांच के लिए अब प्रयागराज भिजवाया जा रहा है। पीडि़त महिला के मुताबिक आरोपी लगातार उसे वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था और रुपए भी ऐंठे है।

पानी भरने गई किशोरी के साथ वृद्ध ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
हैण्डपंप में पानी भरने गई किशोरी के साथ वृद्ध ने बलात्कार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया र्है। चाकघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी शासकीय स्कूल के समीप लगे हैण्डपंप में 10 की सुबह करीब 9 बजे पानी भरने गई थी। हैण्डपंप के समीप ही आरोपी की गौशाला है।

आरोपी उक्त किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ गौशाला में ले गया जहां उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। करीब दो घंटे बाद जब वह पानी लेकर आई वापस आई तो परिजनों के पूंछने पर पूरी घटना बता दी। माता-पिता प्रयागराज में मजदूरी कर रहे थे जिनके वापस आने पर वे पीडि़ता को लेकर गुरुवार की सांयकाल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Share.
Leave A Reply