Friday, February 7

 

रीवा। युवती के साथ रिश्ते के जीजा ने बलात्कार किया है। इस घटना की शिकार हुई युवती गर्भवती हो गई जिसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरहटा थाना क्षेत्र में रहने वाले की युवती के साथ रिश्ते के जीजा ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी करीब ६ महीने पहले उसके घर आया हुआ था। रात में उसने युवती को अकेला पाकर उसे हवस का शिकार बना लिया।

लोकलाज के डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों तक को नहीं दी। दरिंदगी की शिकार हुई युवती गर्भवती हो गई। जब परिजनों ने उसे घटना के संबंध में जानकारी दी तो उसने आप बीती सुना दी। गुरुवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना अंजाम देने वाला आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। वह सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के साथ रिश्ते के जीजा ने घटना अंजाम दिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला के साथ नाबालिक ने किया बलात्कार
चोरहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बलात्कार का एक अन्य मामला सामने आया हैं जिसमें नाबालिक ने महिला के साथ बलात्कार किया है। 27 जनवरी को महिला घर में अकेली थी और पति मजदूरी करने गया हुआ था। इस दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिक घर के अंदर घुस आया और महिला को अकेला पाकर उसने बलात्कार किया। रात में पति के वापस आने पर पीड़िता की घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे जिसकी शिकायत पर पुलिस ने नाबालिक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला को भी मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया है।
गोली कांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
विश्वविद्यालय थाने की निराला नगर के समीप सरेराह एक युवक पर फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सत्यम मोराई निवासी निराला नगर को पुलिस ने उसे समय पड़ा जब वह बाहर भागने की फिराक में था। आरोपी को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply