रीवा। किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सेमरिया क्षेत्र में रहने वाला आरोपी रिश्ते की भांजी को शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा रहा। जब किशोरी शादी को बोलती तो वह टालमटोल करता। आरोपी दो दिन पूर्व किशोरी को बहकाकर रीवा लेकर आया जहां झिरिया पुल के नीचे स्थित खंडहर मकान में बलात्कार किया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर चंपत हो गया।
पीडि़ता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता के मुताबिक वह पिछले तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।