Friday, February 7

रीवा। रॉयल राजपूत संगठन द्वारा संगठन के विस्तार के लिए अलग-अलग इकाइयों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एक कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

nn

संगठन द्वारा तहसील, विधानसभा और मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें रॉयल राजपूत संगठन के संरक्षक मण्डल के महेश सिंह सुपिया, पंकज सिंह, विजय सिंह डढिय़ा, रणवीर सिंह सेंगर, प्रणवीर सिंह सेंगर, शंकर सिंह बाघेल, डॉ.निशा सिंह बघेल, देवेन्द्र सिंह गौतम, राजेन्द्र सिंह सोमवंशी, नीरज सिंह  रमपुरवा, सतेन्द्र सिंह सेंगर और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित और सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहन किया गया।

nn

  रॉयल राजपूत क्षत्राणी संगठन का भी विस्तार किया गया है। रॉयल राजपूत संगठन के एक्स आरमी बिग्रेड का भी विस्तार किया गया।  

nn

nn

अतुल जैन बने वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष
nरीवा। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने अतुल जैन को रीवा संभाग का अध्यक्ष बनाया है। संगठन के लिए करीब दो दशक से काम कर रहे अतुल को अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले इन्हें समाजसेवा के लिए कई प्रमुख सम्मान भी मिल चुके हैं। शहर के अन्य कई संगठनों के जरिए वह समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहे हैं। इस नियुक्ति पर राजकुमार गुप्ता, हरिओम गुप्ता, बीरेन्द्र आर्य, नरेन्द्र गुप्ता, डा.प्रमोद गुप्ता, विश्वनाथ चौरसिया, चन्द्रप्रभा गुप्ता, संजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, संजय प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, बंशी साहू, सुनील अग्रबाल आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है। 

Share.
Leave A Reply