Friday, February 7

रीवा। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर पर बाइक सवार आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उनके कंधे में लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस पहचान कर उनको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। सिरमौर बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ रमेश तिवारी निवासी नेहरू नगर सोमवार की शाम अपने दो पहिया वाहन में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे सामान थाने के मानस नगर मोड़ के सामने स्थित वी2 मॉल के समीप पहुंचे तभी बाइक में सवार होकर आए आरोपियों ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके कंधे के पास लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली चलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अंधेरा होने की वजह से कारतूस का खाली खोखा मौके में नहीं मिला। बाद में अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किया जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
..

टारगेट में कोई दूसरा था, गोली गलती से पीड़ित को लगी

प्रारंभिक जांच में पीड़ित का आरोपियों से किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है और न हीं उनकी किसी से रंजिश थी। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों के निशाने पर कोई और था जिसको टारगेट करके उन्होंने फायर किया था और गोली गलती से पीड़ित को लग गई। हालांकि वास्तविकता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी।

Rewa
घटना के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।

….
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी, तीन की हुई पहचान
इस घटना को अंजाम देने वाली आरोपी समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं जिसके आधार पर उनकी पहचान रोशन गुप्ता, हर्ष दुबे, सुजश के रूप में हुई है। हालांकि तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपियों के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share.
Leave A Reply