Vidhansabha election 2023 Aam Aadmi Party
nरीवा। आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में आप ने विन्ध्य की कई सीटों पर नाम घोषित किए गए हैं।
nरीवा जिले की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। रीवा सीट पर इंजी. दीपक सिंह पटेल आप उम्मीदवार होंगे। इसके पहले दीपक को महापौर का प्रत्याशी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी को यहां स्थापित करने में योगदान दिया है। इस कारण दीपक पर ही पार्टी ने फिर विश्वास जताया है। इसके साथ ही देवतालाब सीट पर दिलीप सिंह गुड्डू को उतारा गया है, इसके पहले वह भाजपा में थे। वे गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मऊगंज से उमेश त्रिपाठी और मनगवां से वरुण अंबेडकर प्रत्याशी घोषित किए हैं। सिरमौर सीट पर पहली सूची में ही नाम घोषित कर दिया गया था। अब गुढ़, त्योथर और सेमरिया से नाम आना शेष है।
nn
nn
आम आदमी पार्टी ने अपनी सूची जारी करने के साथ ही जातीय संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है। रीवा जिले की हर सीट जहां जातीय आधार पर हार जीत तय करती है। दावा किया जाता है कि यहां पर सबसे अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं। इसके बाद पिछड़ा वर्ग में कुर्मी वोटरों की संख्या बताई जाती है। रीवा सीट पर भाजपा और कांग्रेस जहां ब्राह्मणों पर दांव खेलना चाह रही है वहीं आम आदमी पार्टी ने ओबीसी वोटरों को साधने के लिए कुर्मी समाज का नया चेहरा आगे किया है। यह एक सीट तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि दूसरी जगहों पर भी इस वर्ग का वोट साधने का प्रयास होगा। मऊगंज के ब्राह्मण प्रत्याशी है तो देवतालाब में विधानसभा अध्यक्ष के सामने क्षत्रिय चेहरे के रूप में दिलीप सिंह गुड्डू को उतारा गया है। आम आदमी पार्टी ने अपनी सूची जारी करने के साथ ही जातीय संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है। रीवा जिले की हर सीट जहां जातीय आधार पर हार जीत तय करती है। दावा किया जाता है कि यहां पर सबसे अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं। इसके बाद पिछड़ा वर्ग में कुर्मी वोटरों की संख्या बताई जाती है। रीवा सीट पर भाजपा और कांग्रेस जहां ब्राह्मणों पर दांव खेलना चाह रही है वहीं आम आदमी पार्टी ने ओबीसी वोटरों को साधने के लिए कुर्मी समाज का नया चेहरा आगे किया है। यह एक सीट तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि दूसरी जगहों पर भी इस वर्ग का वोट साधने का प्रयास होगा। मऊगंज के ब्राह्मण प्रत्याशी है तो देवतालाब में विधानसभा अध्यक्ष के सामने क्षत्रिय चेहरे के रूप में दिलीप सिंह गुड्डू को उतारा गया है।
nn
n जिन विधानसभाओं में कांग्रेस और भाजपा में बगावत की संभावना है वहां पार्टी ने अभी वेट एंड वाच का फार्मूला बनाए रखा है। रीवा जिले के अलावा जारी सूची में पार्टी ने रैगांव (सतना) विधानसभा से वरुण गूजर खटिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
nसिंगरौली जिले के देवसर से रतिभान साकेत, सीधी विधानसभा से आनंद मंगल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
nn
कांग्रेस भाजपा पर नजर
nअभी विन्ध्य में आप पार्टी ने कई विधानसभाओं को लेकर चुप्पी साध रखी है। ज्यादातर उन सीटों पर अभी प्रत्याशियों की घोषणा को रोक रखा गया है जहां कांग्रेस और भाजपा में टिकट को लेकर घमासान की स्थिति बनी हुई है।