Friday, February 7

रीवा। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नए अध्यक्ष के रूप में आशीष द्विवेदी का मनोनयन किया गया है। महिला एवं बाल विकास के सहायक संचालक आशीष इसके पहले भी संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लिपिक कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष संतोष तिवारी एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ के केसी त्रिपाठी के प्रस्ताव पर विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया था। जिस पर प्रदेश संगठन द्वारा नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

मोर्चा की बैठक कोठी कंपाउंड स्थित कार्यालय में हुई, जहां पर नियुक्ति पत्र अध्यक्ष को सौंपा गया। नए सिरे से दायित्व मिलने पर आशीष द्विवेदी ने कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने के लिए वह अपना समय देंगे और अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।

इस दौरान राजपत्रित अधिकारी संघ, डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ, कर्मचारी कांग्रेस, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, अपाक्स, सपाक्स, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, समयपाल महासंघ, अतिथि विद्वान संघ, वन्य प्राणी कर्मचारी संघ, ट्राइवल डिपार्टमेंट एसोसिएशन, वन कर्मचारी संघ, आगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, आजाद पंचायत सचिव संघ, मप्र शिक्षक संघ आदि ने इस नियुक्ति पर अपना समर्थन दिया है।
————

Share.
Leave A Reply