रीवा। विशेष सशस्त्र बल की नौवीं बटालियन में इनदिनों योग-प्राणायाम का विशेष कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जहां पर सुबह सात से आठ बजे तक हर दिन बटालियन के अधिकारी-कर्मचारियों को योग सिखाया जा रहा है। योग प्रशिक्षक आदर्श पांडेय(२३) हर दिन शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की टिप्स दे रहे हैं।

आदर्श ने बताया कि प्राणायाम में कई ऐसी क्रियाएं हैं जिनके माध्यम से पेट का स्वस्थ रखा जाता है। मानव के जीवन में बीमारियों का बड़ा केन्द्र पेट ही होता है। यहीं से कई बीमारियां जुड़ी रहती हैं। इसलिए कुछ ऐसे आसन हैं जिनके माध्यम से न केवल पेट बल्कि शरीर के दूसरे हिस्से को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।

नौवीं बटालियन के सेनानी सुशील रंजन सिंह ने योगाभ्यास कराने की बात कही थी। इस कारण हर दिन योग के तरीके बताने की शुरुआत हो गई है। इस कार्य में बटालियन के निरीक्षक कृपासागर वाजपेयी और संतोष सिंह सहित दूसरे अधिकारियों द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply