रीवा। इलाज करवाने रीवा आई महिला के साथ उसकी बहन के देवर ने होटल में बलात्कार किया। आरोपी उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करने लगा। वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे उसे लेकर थाने आए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना जून महीने की बताई जा रही है। महिला की तबीयत खराब थी। वह चिकित्सक को दिखाने रीवा आई थी। वहां पर उसकी बहन का देवर मिला। मदद के बहाने वह महिला को आशीष होटल में ले गया। वहां नाश्ते के बाद उसने महिला से अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी और उसे हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने महिला का वीडियो बना लिया था, जिसके आधार पर वह लगातार ब्लैक कर रहा था। दबाव बनाकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। उसके जाल में फंसी महिला तनाव में रहती थी, जिस पर घर वालों को संदेह हो गया। जब पति ने उससे घटना के बारे में पूछा तो रोते हुए सारी सच्चाई बयां कर दी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर महिला थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बाहर भागने की फिराक में था, जिसको घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया।
—————-

तनाव में छत से गिर गई थी महिला
ब्लैकमेल हो रही महिला काफी ज्यादा तनाव में थी। तनाव की वजह से वह छत से गिर गई थी। इससे उसको चोट आई थी। उसके बाद ही परिजनों को उसके गुमशुम रहने का अहसास हुआ और पूरी घटना की सच्चाई सामने आ गई। थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आगे कार्रवाई की जायेगी।

Share.
Leave A Reply