Friday, February 7

भोपाल। नगर निगम रीवा की आयुक्त संस्कृति जैन को सिवनी का कलेक्टर बनाया गया है। वर्ष 2015 बैच की सीनियर आईएएस संस्कृति को पहली बार किसी जिले में बतौर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

इसके पहले वह रीवा में डिप्टी कलेक्टर के साथ ही मऊगंज में एसडीएम भी रह चुकी हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह सतना में एडीएम रही हैं जहां से रीवा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया था।

रीवा में संस्कृति जैन का कार्यकाल औसत रहा है, यहां नगर निगम में महापौर कांग्रेस का एवं परिषद में बहुमत भाजपा का होने की वजह से चुनौतीपूर्ण कार्यकाल रहा है। महापौर एवं कांग्रेस पार्षदों ने कई बार एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया था। अब संस्कृति जैन की जगह किसी नये आयुक्त की रीवा में पोस्टिंग नहीं हुई है।

अगली पदस्थापना होने तक जिला पंचायत के सीईओ सौरभ सोनवणे को प्रभार दिया गया है।

Share.
Leave A Reply