Thursday, September 19

 

जबलपुर। तीन दिन पहले रीवा से छह माह के बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने जबलपुर से दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। हालांकि बच्चा बरामद नही हुआ है, आशंका है कि बच्चे को महाराष्ट्र में किसी को बेच दिया है। एक टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई है।

जानकारी के अनुसार रीवा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौक पर फुटपाथ में रहकर राजस्थान का एक परिवार खिलौने बेचता था। रात में वहीं पर परिवार सोता भी था। 6 मई को बाइक से आए बदमाश उनका छह माह का बच्चा उठाकर ले गए। जिसके रोने की आवाज पर मां उठी और पीछा करने की कोशिश की तब तक बाइक सवार आंख से ओझल हो गए।

पुलिस ने परिवार की शिकायत पर बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बदमाश जबलपुर की ओर भागे थे। इसी पर पतासाजी किए जाने पर तीन संदिग्धों के जबलपुर कृषि उपज मंडी के समीप यात्री निवास में रुके होने की जानकारी मिली।
——————
बच्चा नहीं मिला
जबलपुर पुलिस की मदद से रीवा की पुलिस टीम ने यात्री निवास की तलाशी ली तो एक महिला सहित दो संदेही पकड़ में आ गए, जबकि तीसरा साथी भाग निकला। पूछतांछ किए जाने पर उन्होंने बच्चे को महाराष्ट्र में बेचने की जानकारी दी। बताए पते पर तलाश के लिए रीवा पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र गई है। जबकि पकड़े गए दोनों संदेहियों को रीवा ले जाया गया है।

Share.
Leave A Reply