Skin Care With Grapes:: सुंदर चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन कई बार दाग-धब्बे और आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल की वजह से चेहरे की रंगत कहीं खो सी जाती है। इसके लिए मार्किट में कई प्रकार के फेस पैक और क्रीम्स मिलते हैं। लेकिन कई बार ये इतने कारगर नहीं होते की आपकी स्किन को फिर से पहले जैसा बना सके।

nn

अंगूर खाने में जितने टेस्टी लगते हैं उतने ही स्किन के लिए भी लाभकारी होते हैं। काले हों या हरे अंगूर दोनों ही आपके खोए हुए निखार को वापस लाने में कारगर हैं। आज हम आपको अंगूर के इस्तेमाल से स्किन केयर करने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। ये आपके बहुत काम के हो सकते हैं।

nn

डार्क सर्कल्स को करे दूर
nआंखों के नीचे पड़े हुए काले घेरे आपकी सुंदरता को कम कर देते हैं। वैसे तो मार्किट में कई प्रकार के अंडर आई क्रीम उपलब्ध हैं। लेकिन अंगूर से भी आप इस परेशानी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आप रोज रात को सोने से पहले अंगूर के गूदे को आंख के नीचे लगाकर सोएं। एक हफ्ते में ही आपको फर्क नजर आ जाएगा।

nn

दाग-धब्बों को दूर करे हरे अंगूर

nn

अंगूर में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे बनने वाला फेस पैक और मास्क स्किन का कोलेजन बढ़ाने में मददगार होता है। आप इसे बनाने के लिए 5-6अंगूर को १ टमाटर के साथ पीस लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें, और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा के दाग-धब्बे और फाइन लाइन्स कम हो जाएंगे।

nn

ऑयल को कंट्रोल करे
nकाले अंगूर का फेस पैक आपकी ऑइली स्किन के लिए बहुत अच्छा है। इसे लगाकर आप अपनी ऑइली स्किन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए आप 8-9 काले अंगूर को मैश कर लें। अब इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ये प्रयोग आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply