Friday, February 7

Upsc result 2023, Vedika Bansal Rewa Madhya Pradesh

रीवा। संघ लोकसेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें रीवा शहर की कारोबारी मीना बंसल की पुत्री वेदिका बंसल (Vedika Bansal) ने 96वीं रैंक हासिल की है। इसके पहले दो बार वह यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में शामिल हो चुकी हैं लेकिन दो बार असफलता हाथ लगी थी।

अब तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही शहर के हेडगेवार नगर स्थित आवास पर बधाई देने वाले पहुंचने लगे। वेदिका की इस सफलता से परिवार के लोगों में भी हर्ष है।

घर के लोगों को भी इस बार चयन होने का भरोसा था। परिणाम घोषित होने के बाद टॉप-100 के भीतर रहने पर बंसल परिवार ही नहीं शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रसन्नता जताई और उनके घर पर पहुंच कर शुभमकानाएं दी हैं।

वेदिका के पिता स्व. अरुण बंसल शहर के बड़े कारोबारी थे। इनके वेयरहाउस के साथ ही कार का शो रूम भी है। पिता की भी इच्छा थी उनकी बेटी कोई बड़ी अधिकारी बने। अब जब परिणाम आया है तो इस खुशी में पिता तो शामिल नहीं हुए लेकिन वेदिका सहित पूरा परिवार कह रहा है कि उनका सपना साकार हुआ है।

 

वेदिका की शहर में कक्षा पांच तक ही पढ़ाई हुई है, इसके बाद वह कक्षा छह से मसूरी की बोर्डिंग स्कूल में चली गईं थी। उन्होंने बीकाम आनर्स दिल्ली के श्रीराम कालेज से पूरा किया है। इनके भाई वेदांत एलएलबी करने के बाद अपने पिता का कारोबार संभाल रहे हैं।

Share.
Leave A Reply