MPPSC Result
रीवा। शहर के नजदीक रीठी(उमरी) गांव की रहने वाली आकांक्षा पाठक ने मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। गांव के किसान वीरेन्द्र पाठक की बेटी की इस सफलता पर न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव गौरवांवित महसूस कर रहा है। वह पहली बार इस तरह की बड़ी सफलता हासिल करने वाली गांव की सदस्य हैं। आकांक्षा सहित पूरे परिवार को शुभकामनाएं देने के लिए गांव के लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

पीएससी का परिणाम जारी होने के बाद रीवा पहुंचने पर आकांक्षा को जोरदार स्वागत किया गया। असिस्टेंट लेवर आफिसर के पद पर चयनित हुईं आकांक्षा अभी सीएम राइज स्कूल रघुराजगढ़ में गणित विषय की शिक्षिका हैं। करीब दो वर्ष पहले उनकी यहां पर नियुक्ति हुई है। वह रीवा से हर दिन रघुराजगढ़ के लिए सुबह नौ बजे निकलती थीं ताकि समय पर स्कूल पहुंच सकें।

इस दौरान बस में या फिर अन्य जगह समय मिलता था तो पुस्तकों और मोबाइल के जरिए अध्ययन करती थी। इसी तरह घर पर वह सुबह और देर रात भी पढ़ाई करती थीं। आकांक्षा का मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में यह तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली थी। दूसरे प्रयास में असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर के पद पर चयन हुआ था। जिसके लिए अब ज्वाइनिंग भी करना है।

इसी बीच तीसरे प्रयास का परिणाम जारी हो गया और असिस्टेंट लेवर आफिसर के पद पर उनका चयन हो गया। इस सफलता के लिए आकांक्षा ने कोई कोचिंग नहीं लिया। टीआरएस कालेज में पढ़ाई के बाद वह प्रतियोगी परीक्षा के लिए खुद ही तैयारी कर रही थी। साधारण परिवार में जन्मी आकांक्षा घर की बड़ी बेटी हैं, छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।

————————————————————————–

mppsc

———–

रश्मि विकासखंड अधिकारी बनीं
एमपी पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम में शहर के विकास कॉलोनी अमहिया की निवासी रश्मि पाण्डेय का विकास खंड अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। इनके पिता रामऋषि पाण्डेय संभागीय भू जल सर्वेक्षण इकाई-4 रीवा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। माता संगीता पाण्डेय गृहणी हंै। रश्मि पाण्डेय ने बताया उनकी शिक्षा सरस्वती स्कूल रीवा एवं टीआरएस कालेज से हुई है। कम संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत किया और यह सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरव महसूस कर रहा है।
————–

Share.
Leave A Reply