सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के ग्राम बारी में ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया। इस बीच दरोगा सहित अन्य पुलिस कर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। यहां पर बम्हनी चौकी प्रभारी डीडी सिंह व अन्य पुलिसकार्मियों के साथ महिलाओं व अन्य लोगों ने मारपीट की है। जिसका वीडियो भी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
यह मामला शाम करीब 5:30 बजे का है जब कुछ लोग अपने गांव में पानी के व्यर्थ बहने पर उसका विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने अपने घर के सामने बीच सड़क पर पत्थर रख दिया और आवागमन को प्रभावित किया।
जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जाम को खोलने के लिए पत्थरों को हटाने लगी लेकिन जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तब दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद महिलाओं तथा अन्य लोगों ने उन्हें दौड़ाकर उनके साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share.
Leave A Reply