Friday, February 7

nn

मध्यप्रदेश के विंध्य अंचल में तीन- चार दिन से हो रही बारिश जानलेवा साबित हो रही है। शहर के पास  रात एक घर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं शनिवार को एक युवक नहाते समय नदी में बह गया। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम लगी है।

nn

nn

बिछिया थाने के बैसा गांव में शुक्रवार की रात बारिश के बीच दो लोग एक मकान की दीवार की ओट में खड़े होकर बात कर रहे थे। बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार कमजोर हो गई थी और अचानक वह दोनों के ऊपर धराशायी हो गई। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबे को हटाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान वीरेन्द्र पाण्डेय (42) पिता श्यामलाल व प्यारेलाल रजक (70) पिता छकौड़ीलाल निवासी बैसा थाना बिछिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

nn

 

nn

————–

nउफनती महाना नदी में बहा युवक, सर्चिंग जारीnn

 

nजवा थाने के नीवा गांव ओमप्रकाश विश्वकर्मा महाना नदी में नहाने गया था।उसी दौरान पानी के तेज बहाव में समा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उफनती नदी को देखकर कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की टीम बुलाई गई जिसकी मदद से नदी में सर्चिंग चल रही है लेकिन युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।nn

—————————-

n—————————-nn

नदियों का जलस्तर बढ़ा; बकिया के 13 गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट

nn

रीवा जिले में लगातार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। डैम के गेट खुलने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे निचले इलाकों में अब लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी नदियां खतरनाक स्थिति में नहीं पहुंची हैं लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है उससे लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं।

nजिले में चार दिनों से लगातार चल रही बारिश से बकिया डैम भर गया है। शनिवार को 13 गेट खोल दिए गए। इससे टमस नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ गया। सेमरिया के बसामन मामा, पूर्वा जलप्रपात में लोगों को अलर्ट किया गया है। यहां पर पुलिस भी दिन भर पहरा देती रही, ताकि कोई लापरवाही की वजह से हादसे का शिकार न हो जाए। पूर्वा जलप्रपात घूमने आए लोगों को पुलिस खतरनाक स्थान से दूर हटा रही थी। शहर से गुजरने वाली बीहर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन पूर्व ही पानी घोघर स्थित कब्रिस्तान में भर गया था। शनिवार को भी दिन भर बारिश हुई जिसकी वजह से बीहर नदी का जलस्तर पहले से ज्यादा बढ़ गया है। बारिश की वजह से निचले इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश इसी तरह कुछ दिन और हुई तो शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। बांसघाट, कबाड़ी मोहल्ला, घोघर, निपनिया, बिछिया सहित नदी के किनारे बसे मोहल्लों में लोग बाढ़ को लेकर परेशान है।nn

—————————-

nn

—————————-

nसिरमौर चौराहे में भरा घुटने भर पानीnn

शनिवार को सिरमौर चौराहे में घुटने भर पानी भर गया। एडीजी कार्यालय के समीप हमेशा की तरह पानी भरा हुआ था। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम के समीप सहित सिरमौर चौराहे में बारिश के बाद काफी पानी भरा हुआ था और लोग पानी के बीच से गुजर रहे थे। शहर के नेहरू नगर, रतहरा सहित अन्य इलाकों में भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।

n———-nn

नदी में आई बाढ़, सड़क में भरा पानी

nशहर से लगे ग्राम बिसार में नदी में आई बाढ़ की वजह से सड़क पर पानी भर गया था और लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। बिसार गांव से होकर गगरहा नदी निकलती है जो आगे बीहर में मिल जाती है। बारिश की वजह से उसमें जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है और गांव को जोडऩे वाली मुख्य सड़क में पानी भर गया था, जिससे शनिवार को बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। वहीं वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुल को पार करते नजर आए।nn

———-

nअतिवृष्टि के कारण गिरे मकान, भूखा प्यासा बैठा रहा परिवारnn

अतिवृष्टि के कारण कच्चे मकान भी लगातार धराशायी हो रहे हैं। अभी तक कई लोगों के मकान गिर चुके हैं। सेमरिया विधानसभा के चौरा गांव में स्थित आदिवासी बस्ती में अतिवृष्टि के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे मिट्टी के घर धराशायी हो गए। घर गिरने से अब इस भीषण बारिश में लोग परेशान है। कई घरों में तो शनिवार को चूल्हा तक नहीं जला और परिवार भूख प्यास से परिवार परेशान था।

n——–
nजलप्रपातों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़nn

शनिवार को बारिश से जिले के सभी जलप्रपातों में नजारा बेहद खूबसूरत हो गया था। डैम से पानी छूटने के बाद पूर्वा, चचाई का मनमोहक दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा था। शनिवार को जिले के सभी जलप्रपातों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। काफी संख्या में लोग इस खूबसूरत नजारे को देखने के पहुंच रहे थे। संभावित हादसों को रोकने के लिए पुलिस बल भी सक्रिय रहा। बहुती जलप्रपात में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी शाहपुर अभिषेक पटेल ने मौके पर व्यवस्थाएं देखी।

nnn

 

nतीन दिन से भरा है घर के सामने पानी, आधा सैकड़ा परिवार परेशान
nशहर के वार्ड 10 पारसनगर अनंतपुर में पिछले तीन दिनों से लोगों के घर के सामने पानी भरा हुआ है। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार नगर निगम को इसकी सूचना दी गई है लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। घुटने भर पानी के बीच से प्रतिदिन लोग आवागमन करने को मजबूर है। यहां करीब आधा सैकड़ा परिवार रहता है जो जलभराव की समस्याएं झेल रहा है। स्थानीय लोगों में जलभराव की वजह से काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Share.
Leave A Reply