रीवा। अनजान आदमी से लिफ्ट लेना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोपी ने उक्त महिला का अपहरण कर लिया। महिला ने चौराहे पर दो पुलिसकर्मियों को देखकर मदद का इशारा किया। उक्त पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा कर लिया और एक सूनसान स्थान उसे पकड़कर महिला को मुक्त कराया। आरोपी को थाने लाया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कालेज चौराहे से एक महिला ने मोटर साइकिल सवार से लिफ्ट ली थी। उसके नापाक इरादों से बेखबर महिला बाइक में सवार हो गई। महिला को जहां पर उतरना था वहां पर आरेापी ने बाइक ने रोकी और काफी तेज गति से वाहन चलाते हुए आगे ले गया।

यह देखकर महिला उसके इरादों केा भांप गई। उसी समय एसपी के गनमैन रिंकू सिंह व एएसपी के गनमैन अनंत शर्मा ड्यूटी पर आ रहे थे जिनको महिला ने इशारा कर मुसीबत में होने की जानकारी दी। यह देखकर दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार का पीछा कर लिया।

आरोपी उक्त महिला को ढेकहा बस्ती के अंदर एक सूनसान मैदान में ले गया जहां बुरी नियत से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। उसी समय पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। जब महिला से पूंछा गया तो उन्होंने पूरी घटना बता दी। आरोपी को थाने लाया गया जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
—-
बुरी नियत से किया था अपहरण
पीडि़त महिला के मुताबिक आरोपी ने बुरी नियत से अपहरण किया था। आरोपी जब उसे सूनसान स्थान में ले गया तब वह बुरी नियत से अपने कपड़े उतार रहा था। वह इतनी तेज गाड़ी चला रहा था कि वह कूद भी नहीं पाई। चिल्लाने पर भी उनको डर लग रहा था। उसी समय पुलिसकर्मी उनको दिख गए जिनको इशारे से हमने बताया और उन्होंने हमारी मदद कर आबरु बचा ली।
——-

महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी जिसका आरोपी ने अपहरण कर लिया। महिला ने समझदारी का परिचय देते हुए पुलिसकर्मियों को इशारे से बताया जिस पर दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वह बुरी नियत से महिला को सूनसान स्थान में लेकर गया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विवेक लाल, एएसपी रीवा
————————

Share.
Leave A Reply