रीवा। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ आरोपी ने बलात्कार किया। विरोध करने पर उसे धमकियां दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सेमरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को आरोपी रेहान खान निवासी सेमरिया ने शादी का झांसा दिया था। आरोपी ने शादी के नाम पर महिला के साथ बलात्कार किया और जब उसने विरोध किया तो धमकियां दी। बाद में वह पीडि़ता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने पीडि़ता से शादी करने से इनकार कर दिया। बुधवार को महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बाहर भागने की फिराक में था। बस स्टैंड में वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाना प्रभारी श्रंगेश सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को थाने में शिकायत होने की भनक लग गई थी, जिस पर वह बाहर भागने की फिराक में था। न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।

 

Share.
Leave A Reply