nरीवा। श्यामशाह मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा के हृदय रोग विभाग के चिकित्सकों एवं उनकी टीम लगातार सकारात्मक संदेश दे रही है। इसी कड़ी में अब चिकित्सकों एवं उनकी टीम ने मरीजों की सुविधा के लिए एक ही दिन में 30 प्रोसीजर अपनाए। इसके लिए चिकित्सकों की टीम ने 16 घंटे तक लगातार मेहनत की। इस कार्य का नेतृत्व हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने किया।
nn
एक ही दिन में हार्ट अटैक के साथ चिकित्सालय में आए मरीजों की जान बचाने के लिए एक साथ 30 प्रोसीजर हुए जिसमें 18 एंजियोग्राफी एवं 12 एंजियोप्लास्टी की गई। यह कार्य चुनौतीपूर्ण था लेकिन डॉ. त्रिपाठी ने सभी मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और पूरी टीम लगातार जुटी रही। उन्होंने कहा था कि अगले दिन के लिए टालना मतलब मरीज के लिए खतरे की आशंका हो सकती है।
nn
पहले एक ही दिन में सारे प्रोसिजर को करने का प्लान बनाया। इनको एक ही दिन में कैथलैब स्टाफ जय नारायण मिश्रा, सत्यम शर्मा, मनीष सुमन एवं नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से सफला पूर्वक किया गया। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी प्रक्रिया एक ही दिन में प्रदेश में अभी तक किसी भी शासकीय संस्थान में नहीं हुई है। इस संबंध में डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी ने बताया कि चिकित्सक एवं टीम ने कड़ी मेहनत करके मरीजों की जान बचाया, यह संस्था के लिए गर्व की बात है। साथ ही ऐसी सेवा से मरीजों का विश्वास बढ़ता है।
nसुपर स्पेशलिटी में इसके पहले भी कई ऐसे कार्य हुए हंै जो प्रदेश में पहली बार है। इसमें अधिकांश में डॉ. एसके त्रिपाठी की भूमिका रही है। लगातार अच्छे उपचार के चलते इस सरकारी अस्पताल के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। अब तक हृदयरोग की समस्या के लिए नागपुर, बनारस एवं अन्य शहरों में लोगों को जाना पड़ता था लेकिन अब सभी सुविधाएं रीवा में ही मिल रही हैं।