nरीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालद्वय के कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य को मध्य प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से रविंद्र भवन सभागार मध्यप्रदेश गौरव सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुलपति को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

nn

मध्य प्रदेश सरकार ने 9 विभिन्न श्रेणियों में असाधारण कार्य के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का पल है जब कुलपति को प्रदेश स्तर का महत्वपूर्ण सम्मान दिया गया है।
n—

Share.
Leave A Reply