n nn
रीवा। बिना ब्रेक के मऊगंज के सरदमन पहाड़ से उतर रही बस अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई। हादसे में एक यात्री की की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था, आखिर और बड़ा हादसा हो सकता था। सभी घायल सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के हैं। वे बस बुक कर देवतालाब में दर्शन के लिए आए थे। घायलों को मऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
n nn
पुलिस ने बताया कि सीधी जिले के अमिलिया से आधा सैकड़ा श्रद्धालु शुक्रवार को बस बुक कर देवतालाब शिव मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे। दिनभर मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद रात में वे अपने घर वापस जाने के लिए निकले थे। बस जैसे ही सरदमन पहाड़ पर पहुंची तो उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद भी चालक बस में सवारियों को लेकर आगे चला और जैसे ही पहाड़ से नीचे थोड़ा आगे पहुंचा तो मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को तत्काल बाहर निकाला।
nn
हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हुए थे जिनमें आधा दर्जन लोगों को मऊगंज अस्पताल लाया गया। इस दौरान सुकरी बसंंल पति मोतीलाल बसंल (75) निवासी पिपरोहर थाना अमिलिया सीधी की मौत हो गई। वहीं ममता बसंल पिता जयपाल बसंल (19) निवासी हिनौती, मोतीलाल बसंल पिता मलुआ बसंल (75) निवासी पिपरोहर, छोटकिया बसंल पति रसीले बसंल (48) निवासी कोल्हूडीह शामिल है। सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा था। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
n———————–
n nn
एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
nबस जब सरदमन पहाड़ पहुंची तभी उसका ब्रेक फेल हो गया था। दूसरी बस बुलाने कर बजाय चालक ने सवारियों को नीचे उतार दिया था और पहाड़ से बस को नीचे लेकर आया। बाद में खलासी बस को चला रहा था जिस पर यात्रियों से उसका विवाद भी हुआ था। नीचे उतरने के बाद पुन: उसने सवारियां को बैठाया और जैसे ही थोड़ा आगे चला तभी बस पलट गई। उक्त बस का फिटनेस भी समाप्त हो चुका था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि जिन-जिन लोगों की लापरवाही सामने आएगी उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
n nn
—————-