Friday, February 7

  रीवा। रिमांड के दौरान हाथ से हथकड़ी खिसकाकर लूट के दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। घटना शहर के अमहिया मोहल्ले में हुई। नागौद पुलिस अपने यहां हुई वारदात में सामान बरामद दोनों को रिमांड पर लेकर रीवा आई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।
nसतना के नागौद थाने की पुलिस ने लूट और डकैती के आरोपी इमरान शाह और अली असगर उर्फ सोनू टकला को रीवा के अमहिया से गिरफ्तार किया था। जिनसे सामान बरामद करने के लिए न्यायालय से रिमांड पर लिया था।

nn

पुलिस दोनों को लेकर रविवार को रीवा आई थी और अमहिया मोहल्ले की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बदमाशों ने हथकड़ी खिसका दी। जैसे ही गाड़ी की रफ्तार धीमी दोनों कूदकर फरार हो गए। पुलिसकर्मी जब तक गाड़ी रोककर उनके पीछे भागते तब तक बदमाश गलियों में भाग गए। घटना की सूचना पर अमहिया थाने की पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पुलिस टीम उनके घरों में भी चेक करने पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया है। नागौद पुलिस की शिकायत पर अमहिया थाने में धारा 224 का प्रकरण पंजीबद्ध हो गया है। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

nn

इस मामले में सतना पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही करने पर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इधर आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
n——————–

nn

ऑटो में लूट के बाद हत्थे चढ़े थे बदमाश, समान पुलिस पर किया था हमला
nबदमाशों को समान थाने की पुलिस ने अप्रेल माह में गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने ऑटो में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर 7500 रुपए व मोबाइल छीन लिया था। समान थाने की पुलिस को बदमाशों के विवि थाने के बायपास पर होने की जानकारी मिली थी। प्रधान आरक्षक शिवाजीत मिश्रा व आरक्षक कमलराज सिंह बायपास पहुंचे और कार में सवार बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जिसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अंतत: उन्होंने तीन बदमाशों को पकड़ लिया था जिसमें आरोपियों के अलावा तीसरा साथी ताज मोहम्मद निवासी मनगवां था। विवि थाने में उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुुंचाने का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। उन्होंने गढ़, नागौद, रामपुर नैकिन व सिविल लाइन थाने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया था।

nn

——————
nसतना में व्यापारी के साथ की थी लूट

nn

बदमाशों ने सतना में व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल निवासी सिंहपुर 5 जनवरी को पिकअप चालक शिवम चौधरी के साथ दुकान का सामान लेने के लिए सतना आए थे। यहां से सामान खरीदकर घर जा रहे थे। सतना नागौद रोड से सिंहपुर तरफ जा रहे थे तभी बचवई मोड़ पास फोरव्हीलर वाहन में सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। बदमाशों ने जबरदस्ती अपने वाहन में बैठाया और पिकअप लेकर रैगांव मोड़ से आगे सूनसान स्थान पर लेकर गए। वाहन से 15 टीन सरसो का तेल, व्यापारी से 14 हजार रुपए नकद व मोबाइल लेकर चंपत हो गए थे।
n—————-

nn

बदमाशों की चल रही सर्चिंग
nबदमाशों की तलाश में पूरे शहर में सर्चिंग चल रही है। सभी थानों की पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उनके शहर से बाहर भागने की आशंका जताई जा रही है जिस पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है। अमहिया मोहल्ले में पुलिस की गाडिंया उनकी तलाश में दौड़ती रहीं।

nn

अमहिया थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने कहा कि बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवा दी गई है। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। नागौद पुलिस की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply